कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पंजाब के नेताओं की मीटिंग आज
पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष में भी हो सकता है बदलाव
नई दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब के 5 नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस में पंजाब अध्यक्ष के बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है।पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने एक निजि चैनल के माध्यम से जानकारी दी है। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने बैठक तो बुलाई है।
लेकिन बीजेपी की तरह नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं, ये तो बैठक में जाने के बाद ही पता चलेगा। बताया जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा अमरेंद्र सिंह राजा वेडिंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और डॉ. अमर सिंह भी शामिल होंगे. उनके अलावा बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।