कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली
नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर राज्यसभा के सासंद के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने कांग्रेस सांसद को अपने चैंबर में गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष को फिर से निर्वाचित होने पर बधाई दी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।