Friday, 17 April 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापामारी

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापामारी

 कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापामारी 

लुधियाना - बी बी आई  टी ब्यूरो 

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापामारी किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह अचानक उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

 इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईडी की ओर से अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। छापामारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जानकारी मिली बताई जा रही है।

राजनितिक विशेषज्ञों का मानना है की केन्द्र की भाजपा सरकार जनमत की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

 वहीं, मंत्री संजीव अरोड़ा या उनके कार्यालय की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। जबकि सत्ताधारी पक्ष ने कहा है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। फिलहाल, ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Published on: 17 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111