Wednesday, 10 June 2026
केबिनेट मंत्री के घर चला बुलडोजर ,पुलिस रही तैनात

केबिनेट मंत्री के घर चला बुलडोजर ,पुलिस रही तैनात

केबिनेट मंत्री के घर चला बुलडोजर ,पुलिस रही तैनात 

सरकारी जमीन पर निर्माण किया ध्वस्त 

बिहार - बी बी आई  टी डेस्क 

बिहार में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की जद में अब खुद सरकार की कैबिनेट मंत्री श्वेता गुप्ता आ गई हैं।

प्रशासनिक टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता के सीतामढ़ी स्थित आवास पहुंचे तो हड़कंप मच गया। टीम ने आवास का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया, जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया था। जैसे ही मंत्री के आवास पर बुलडोजर चलने की खबर फैली तो भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। 

इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। 

उधर, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंत्री के आवास का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसे नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जे के खिलाफ यह अभियान पूरी तरह निष्पक्ष है। चाहे कोई आम नागरिक हो या सरकार का कोई रसूखदार मंत्री, हर अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। 

Published on: 10 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111