गैस सिलेंडर ब्लास्ट, कमरे की छत उड़ी, दहशत का माहौल
झांसी - बिग बॉस इंडिया टूडे ब्यूरो
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मकान में बुरी तरह आग लग गई और इस कारण कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
जिसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचित किया और मौके पर पहुंची फायर टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जगदीश सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और घर में किराना की दुकान है। रात को ऑटो चलाकर आया तो दुकान पर बैठा था। रात लगभग 8 बजे बहू ने छत पर बने कमरे में मंदिर के अंदर दीपक जलाया। इसके बाद वो नीचे आ गई। कुछ देर बाद कमरा में आग लग गई। यहां दो गैस सिलेंडर रखे थे। इसमें एक सिलेंडर भरा था। आग की वजह से भरा हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की सीमेंट शेड वाली छत उड़ गई।
क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाका सुनकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ऊपर वाले कमरे में आग लगी थी। मैंने कमरे में जाने की कोशिश की, लेकिन लपटें निकल रही थी। आग इतनी तेज थी कि सीढ़ियों पर भी नहीं चढ़ पा रहा था। तब तक नैनागढ़ चौकी से पुलिस आ गई और फायर बिग्रेड को फोन किया। तब तक पूरे कमरे में आग लग चुकी थी। घर में दो सिलेंडर और रखे थे, उनको बाहर निकाला। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
दूसरे कमरे में आग पहुंचती, उससे पहले ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आ गई। आग से दो फोन, पैसा, फ्रिज, वॉसिंग मशीन सबकुछ जल गया। लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।