रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर ट्रक व वैन की आमने सामने टक्कर
7 बैंड वाजे वालों की मौत एक घायल, अस्पताल में उपचाराधीन
रामगढ़ (झारखंड) - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
झारखंड के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से भीषण हादसा हो गया।जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मौताबिक हादसा देर रात हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईऔर एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, वैन में सवार सभी लोग बैंड वाजा वाली पार्टी के सदस्य थे। जोकि मुहर्रम पर्व का कार्यक्रम संपन्न कर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव तथा कुजू के बलसगरा गांव के निवासी भी शामिल हैं।