Tuesday, 9 June 2026
झज्जर युवक की गोलियां मार कर हत्या  - दहशत का माहौल

झज्जर युवक की गोलियां मार कर हत्या - दहशत का माहौल

युवक की गोली मारकर हत्या - गांव में दहशत का माहौल 

झज्जर - बी बी आई टी

(हरियाणा) झजजर - सुबाना गांव में देर रात हितेश उर्फ गुल्लु की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बलेनो गाड़ी में सवार होकर आए चार आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हितेश का शरीर छलनी कर दिया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया हैं, जिसमें चार आरोपी रात 10 बजकर 25 मिनट पर ब्लेनो गाड़ी से उतारते हैं और गाड़ी में बैठे हितेश और उसके साथी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें ड्राइवर सीट पर बैठे हितेश पर लगातार फायरिंग की जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। हालांकि आरोपियों ने दूसरे युवक पर भी एक फायर किया, लेकिन वह बच गया और भाग निकला।

सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा हैं आरोपी लगातार हितेश पर फायरिंग करते हैं करोब 20 से 25 राउंड चलाए गए।  सबसे पहले चारों युवक फायरिंग करते हैं। उसके बाद सभी गाड़ी में बैठ जाते हैं। उसके बाद फिर एक युवा गाड़ी की अगली सीट से उतरकर आता हैं और फायरिंग करने का प्रयास करता हैं, लेकिन तीन बार गोली नहीं चलती। इसी दौरान एक गाड़ी आती हैं और वह तेज गति से आगे निकल जाती हैं। इस दौरान युवक फिर हितेश की गाड़ी पर फायरिंग करता हैं।

6 से 7 राउंड फायरिंग करने के बाद युवक गाड़ी में बैठ जाता हैं। आरोपी का मन यही नहीं भरता और वह फिर गाड़ी से निकलकर आता हैं और फायरिंग करता हैं। पिस्तौल सही नहीं चलने के कारण आरोपी फिर गाड़ी से दूसरी पिस्तौल लेकर आटा हैं और फिर खिड़की में से ताबड़तोड़ 7 से 8 फायर करता हैं। उसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।

Published on: 16 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111