Thursday, 19 November 2026
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

डिवाइडर पर चढ़कर पलटी स्कॉर्पियो

स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर किया रेस्क्यू

दो घायल युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मनोरहरपुर (राजस्थान)। बी बी आई टी न्यूज 

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मनोरहरपुर टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जो जयपुर से रोहतक की ओर जा रहे थे।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो में फंसे युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को धक्का देकर सीधा किया और उसमें फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही मनोरहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के अनुसार, हादसे में घायल हुए दो युवकों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Published on: 10 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111