Wednesday, 15 April 2026
जीरकपुर के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश

जीरकपुर के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश

जीरकपुर में ऐ के ग्रैंड होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश 

पंजाब (जीरकपुर)  - ब्यूरो चीफ 

पंजाब के जीरकपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो पटियाला हाईवे पर स्थित ए के ग्रैंड होटल बताया जा रहा है।

पटियाला हाईवे पर स्थित ए के ग्रैंड होटल में पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से सात युवतियों को बचाया और इस अवैध धंधे को चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि होटल चलाने की आड़ में एक अवैध वेश्यावृत्ति गिरोह चलाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ज़ीरकपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान, होटल से सात युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में पता चला कि इनमें से ज़्यादातर युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन से मौके पर ही पूछताछ करने के बाद, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: 14 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111