Monday, 10 August 2026
जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे में देरी पर उमर अब्दुल्ला नाराज

जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे में देरी पर उमर अब्दुल्ला नाराज

जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे में देरी पर उमर अब्दुल्ला नाराज

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात 

नई दिल्ली/ जम्मू-कश्मीर- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और जम्मू-कश्मीर की राजनिति पर गहन चर्चा भी । जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली में लगातार हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरी निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि इस देरी से जनता में असंतोष बढ़ रहा है और इसका राजनीतिक नुकसान उन्हें भी उठाना पड़ रहा है।

उमर अब्दुल्ला ने ‘द वायर’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल कराने के मुद्दे पर अपनी बड़ी राजनीतिक साख दांव पर लगाई है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस मुद्दे पर उनकी विश्वसनीयता प्रभावित हुई है और उन्हें उन फैसलों की राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ रही है, जिनमें उनकी कोई भूमिका नहीं रही।

अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की ‘सही समय’ पर राज्य का दर्जा बहाल करने की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मैराथन दौड़ जैसा है, जिसमें अंतिम रेखा लगातार आगे खिसकती जा रही है।

उन्होंने केंद्र से राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए स्पष्ट मानदंड और निश्चित समय-सीमा तय करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की निर्वाचित सरकार के पास सुरक्षा तंत्र पर नियंत्रण नहीं है, इसलिए आतंकवाद को राज्य का दर्जा बहाल न करने का आधार बनाना उचित नहीं है।

उमर अब्दुल्ला ने मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा होने के बावजूद निर्वाचित सरकार के अधिकार सीमित हैं।

Published on: 09 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111