Tuesday, 9 June 2026
जालंधर में आर टी आई एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

जालंधर में आर टी आई एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

जालंधर में आर टी आई एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

पुलिस मौके पर पहूंची और  जांच शुरू कर दी 

जालंधर  -  रमेश महेन्द्रू

महानगर में एक दर्दनाक व दहशत भरी खबर है आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह अपनी गाड़ी में जा रहे थे तभी चाहेड़ू के पास कुछ हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उन पर हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना एल पी यू के लाॅ कालेज के गेट के पास हूई।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था जब सिमरनजीत सिंह को निशाना बनाया गया। कुछ समय पहले मॉडल टाउन इलाके में भी उन पर फायरिंग की कोशिश हुई थी, लेकिन उस दौरान वह बाल-बाल बच गए थे। उस मामले में जोगा फोलड़ीवाल का नाम भी चर्चा में आया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दिये। जबकि इलाके में लगे सी सी टी वी फुटेज पुलिस खंगाल रहो है। 

Published on: 30 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111