जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कारवाई
मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने व आरोपियों की फायरिंग व फिरौती के लिए मदद करने वाला गिरफ्तार
जालन्धर - एस एन एन
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। फिरौती के लिए फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपियों की मदद करने वाले फर्जी नंबर प्लेट निर्माता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिशव, निवासी गांव कलीजपुर, जिला पठानकोट के रूप में की है। आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार की थी, ताकि आरोपियों की पहचान छिपाई जा सके। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। उसके मोबाइल फोन और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ताकि किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की संभावना का पता लगाया जा सके।
एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि थाना नंबर 5 में 20 जून 2026 को दर्ज मामले की जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपी गुरलाल सिंह से पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।