Friday, 3 July 2026
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई  हथियार और हेरोइन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई हथियार और हेरोइन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई ● हथियार और हेरोइन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

101 ग्राम हेरोइन, 3 अवैध पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद 

जालंधर - : बी बी आई  टी डेस्क 

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस तथा 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गांधी कैंप मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने चरणजीतपुरा निवासी शुभम, गौरव तथा गुरु अमरदास कॉलोनी (कालिया कॉलोनी) निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी प्रकार सीआईए स्टाफ की दूसरी टीम लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर गश्त के दौरान रणजीत सिंह निवासी गांव नवा पिंड भट्टे, थाना कोतवाली, जिला कपूरथला तथा प्रकाश कौर उर्फ कालो निवासी गांव बूटा, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on: 03 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111