जालंधर डबल मर्डर केस
बेटे ने की पिता व पत्नी की हत्या ,वारदात के बाद फरार
जालन्धर - एस एन एन
अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार बेटे ने अपने पिता व पत्नी की हत्या करके फरार हो गया। बेटे ने अपने पिता अयोध्या प्रकाश (65) और पत्नी सरिता (38) की क्रिकेट बैट और जग से वार कर हत्या कर दी।आरोपी की पहचान 42 वर्षीय हीरा लाल के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटे बच्चों ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर मां और दादा के शव देखकर चीख-पुकार मचा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी वारदात के बाद फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सी सी टी वी और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।