Monday, 29 June 2026
जालंधर - भोगपुर पर दो कारों में भीषण टककर

जालंधर - भोगपुर पर दो कारों में भीषण टककर

जालंधर - भोगपुर पर दो कारों में भीषण टककर

हादसें में चार लोगों की दर्दनाक मौत,जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल 

जालंधर :- एस एन एन 

जालंधर के भोगपुर क्षेत्र में जम्मू नेशनल हाईवे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना किशनगढ़ के निकट डिवाइडर पार करने के दौरान हुई।

मृतकों में एक सेना का जवान, उसकी पत्नी, एक महिला तथा दो वर्षीय मासूम बच्चा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार परिवार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के समय वाहन में परिवार के चार सदस्य सवार थे, जिनकी जान चली गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Published on: 29 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111