Sunday, 9 August 2026
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा ● तीन लोगो की मौके पर मौत,शवों को सिविल अस्पताल भेजा

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा ● तीन लोगो की मौके पर मौत,शवों को सिविल अस्पताल भेजा

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा

दर्दनाक हादसे ने हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों और सड़क यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर खड़े किये सवाल 

तीन लोगो की मौके पर मौत,शवों को सिविल अस्पताल भेजा

जालन्धर  - एस एन एन 

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी के बाहर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार अमृतसर से जालंधर की ओर जा रही थी। सुबह कार जब शहीद भगत सिंह कॉलोनी के बाहर हाईवे पर पहुंची, तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। तेज रफ्तार के कारण टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भी जा भिड़ी।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रजिस्ट्रेशन लंबा पिंड, जालंधर की है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सके और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इस दर्दनाक हादसे ने हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों और सड़क यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on: 08 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111