Monday, 29 June 2026
जालन्धर विधानसभा क्षेत्र वार्ड न॰ 48 मलीभूत सुविधाओं से वंचित

जालन्धर विधानसभा क्षेत्र वार्ड न॰ 48 मलीभूत सुविधाओं से वंचित

जालन्धर विधानसभा क्षेत्र वार्ड न॰ 48 मलीभूत सुविधाओं से वंचित 

स्वच्छता, स्वच्छ पानो व बिजली की समसयाओं को लेकर जनता का धरना-प्रदर्शन 

जालंधर :- एस एन एन 

जालन्धर विधानसभा वैस्ट क्षेत्र के अंतर्गत मीतू बस्ती स्थित न्यू संत नगर में पानी, बिजली और गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है तथा जो पानी आ रहा है वह भी गंदा है। इसके अलावा बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में पानी और बिजली की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 48 के बूथ नंबर 66 और 67 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की समस्याओं की ओर पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो पानी की समस्या का समाधान हुआ और न ही क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई की गई।

प्रदर्शन के दौरान रवि भगत ने कहा कि इलाके में लंबे समय से गंदगी, खराब पेयजल और बिजली की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और मंत्री तक यह मामला पहुंचाया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की मलिभूत समस्याओं का समाधान करवाना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्वच्छ पेयजल, नियमित बिजली आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के अंत में क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

Published on: 29 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111