Wednesday, 22 April 2026
जालन्धर वासियों के लिए राहत की खबर,पी ए पी फ्लाईओवर का निर्णय कार्य शुरू

जालन्धर वासियों के लिए राहत की खबर,पी ए पी फ्लाईओवर का निर्णय कार्य शुरू

जालन्धर वासियों के लिए राहत की खबर,पी ए पी फ्लाईओवर का निर्णय कार्य शुरू

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने तीन वर्ष पूर्व सड़क सुरक्षा व परिवहन मंत्री से कई थी शिकायत 

जालन्धर- नूपुर 

जालन्धर शहर के लिए राहत की खबर है,कई वर्षों से लटका पी ए पी फ्लाईओवर पर रैंप बनाने का कार्य शुरू हो चुका है और तकरीबन एक वर्ष के भीतर सम्पन्न हो जायेगा। 

जिसकी जानकारी नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक शांतनु उपाध्याय ने फोन पर दी।

गौर हो कि अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने करीब तीन वर्ष पूर्व सड़क सुरक्षा व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से शिकायत की थी कि पी ए पी फ्लाईओवर गलत डिजाइन बनाए जाने के कारण जालन्धर की जनता को समर्पित नहीं हो सका। उसके बाद भी कई बार मानवीय मंत्री महोदय को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करवाई गई और जिलाधीश महोदय के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया गया।

एन एच ए आई से मिली जानकारी के अनुसार पी ए पी फ्लाईओवर पर रैंप 5.5 मीटर चौड़ा व 300 मीटर लम्बा बनाया जायेगा जोकि तकरीबन एक वर्ष में तैयार होगा। जो लोग अक्सर अमृतसर और पठानकोट की ओर यात्रा करते हैं उनको इसका फायदा मिलने वाला है। 

हालांकि इस योजना को पूर्व डिप्टी कमिश्नर डा॰ हिमांशू अगरवाल के कार्यकाल में अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन निर्माण कार्य अब शुरू हुआ है। रैंप के लिए भूमि पहले ही पी ए पी मुख्यालय से अधिग्रहित कर ली गई थी। 

पी ए पी फ्लाईओवर निर्माण कार्य के सम्पन्न होने के बाद कई खामिया सामने आई और यह फ्लाईओवर सही मायनों में जनता को समर्पित नहीं हो सका। जिस का मुख्य कारण यह रहा कि फ्लाईओवर का डिजाइन ही गलत बनाया गया था।जिस स्थान पर यह लेन मुख्य हाईवे से मिलती थी, वह दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया था, जिसके कारण इसे बंद करना पड़ा।उसके  बाद लोगों के पास अमृतसर व पठानकोट जाने के लिए दो विकल्प रह गए थे— या तो लाडोवाली से गुरु नानकपुरा जाने वाली भीड़भाड़ वाली सड़क का उपयोग करें, या लगभग 3 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाते हुए रामामंडी चौक तक जाएं और यू-टर्न लेकर पी ए पी  फ्लाईओवर पर चढ़ें। गुरु नानकपुरा रोड पर व्यस्त रेलवे फाटक होने के कारण लोगों को अक्सर वहां जाम का सामना करना पड़ता है।

 यह परियोजना एक निजी निर्माण कंपनी को सौंपी गई है। योजना के अनुसार नया रैंप चुगिट्टी क्षेत्र से जुड़ेगा, जहां पहले से एक अंडरपास मौजूद है। इसके बाद यह चार-लेन सड़क में मिल जाएगा। 

पी ए पी अधिकारियों ने अपनी सीमा दीवार पीछे कर दी है और नई दीवार का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही बारिश के मौसम में जलभराव रोकने के लिए हाईवे के किनारे नई ड्रेनेज लाइनें भी बनाई जा रही हैं।

पी ए पी फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर कई बार पुर्व सांसद सुशील रिंकू माननीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष उठा चुके है। पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने भी पीएपी फ्लाईओवर का मुद्दा जिला प्रशासन के समक्ष कई बार उठाया था।

Published on: 22 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111