जालन्धर वासियों के लिए खुशखबरी,112 करोड़ से बनेंगे नये फ्लाईओवर
ट्रैफिक जाम समस्यासे मिलेगी निजात, उद्घाटनसमारोह आज
केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू करेंगे उद्घाटन
जालन्धर - रमेश महेन्द्रू
जालंधर वासियों के लिए खुशी की खबर है। शहर के दो प्रमुख मार्गो पर फ्लाईओवर ब्रिज बनने जा रहे है और केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जिसका आज विधिवत उद्घाटन करेंगे।
जनता को रोजमर्रा के ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात मिलने जा रही है। कई वर्षों से अटके दो फ्लाईओवर ब्रिज को केन्द्रीय सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर के बस स्टैंड-गढ़ा रोड रेलवे फाटक और गुरुनानक पुरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज मंजूर हो गए हैं। इसके लिए टैडर भी जारी हो चुके है ऐसा बताया जा रहा है। जिस पर 112 करोड़ लागत आने का अनुमान है।
इसमें गुरुनानक पूरा B67 ए फाटक अमृतसर-लुधियाना रेल खंड सेक्शन पर 49 करोड़ और गढ़ा रोड नजदीक पिम्स हॉस्पिटल बस स्टैंड के जालनधर - नकोदर रेल खंड S4 फाटक पर 63 करोड़ की लागत हैं। जल्द ही इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने से जालंधर के लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा मिल सकेगा।