Thursday, 7 May 2026
जालन्धर वर्कशाप चौंक में सड़क के बीच गिरी हाई वोल्टेज तार

जालन्धर वर्कशाप चौंक में सड़क के बीच गिरी हाई वोल्टेज तार

जालन्धर वर्कशाप चौंक में सड़क के बीच गिरी हाई वोल्टेज तार

गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ

जालन्धर - नूपुर 

वर्कशॉप चौके नजदीक हंस राज महिला महाविद्यालय के पास हाई टेंशन बिजली की तार अचानक टूट कर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बिजली की तार गिरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वर्कशॉप चौक से लेकर कपूरथला चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने तुरन्त पुलिस कंट्रोल रूम व बिजली विभाग को सूचित किया। बिजली की सप्लाई पीछे से बंद करवा दी गई है और तार को हटाने का काम शुरू किया गया। इसी के साथ ही वाहनों को सुचारू ढंग से चलाने में पुलिस जुट गई है।

Published on: 07 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111