जालन्धर से आप विधायक रमन अरोड़ा ई डी के समक्ष हुए पेश
जालन्धर - बी बी आई टी न्यूज
ई डी की मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर लगातार कारवाई जारी है। इसी बीच जालंधर के ईडी कार्यालय में सेंट्रल हल्के से आप विधायक रमन अरोड़ा पेश हुए। बता दे कि रमन अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति का केस है। इस मामले में उन्हें पहले विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था।
आप विधायक रमन अरोड़ा ई डी कार्यालय पहुंचे तो उनके हाथ में एक लिफाफा दिखाई दे रहा था, हो सकता है कि उसमें कुछ ऐसा दस्तावेज हो जो ई डी विभाग ने जांच हेतु मंगवाए हो।