Tuesday, 9 June 2026
जालन्धर पाॅश इलाके छोटी बारादरी में फायरिंग

जालन्धर पाॅश इलाके छोटी बारादरी में फायरिंग

जालन्धर पाॅश इलाके छोटी बारादरी में फायरिंग

इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस खंगाल रही है सी सी टी वी

जालन्धर - नूपुर

जालंधर की छोटी बारादरी में देर रात बाइक सवार युवक द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने कोठी नंबर 325, छोटी बारादरी पार्ट-1 निवासी पूर्व फौजी और ज्वेलर गुरदियाल सिंह कंडा के घर के बाहर करीब 5 राउंड फायर किए। घटना के समय गुरदियाल सिंह कंडा खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे।

फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों के अंदर छिप गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Published on: 17 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111