जालन्धर में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्यौहार
देश की तरक्की के लिए मांगी दूआ
आपसी भाईचारे का दिया संदेश
जालन्धर - एस एन एन
जालन्धर में आज ईद का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महानगर में आज विभिन्न स्थानों में ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें सभी धर्मों के लोग सहित राजनेताओ ने भी शिरकत की। सभी समुदाय के लोगों ने भारत देश की तरक्की के लिए दुआ की और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
ईद के मुबारक मौके पर कांग्रेस,भाजपा,शिरोमणि अकाली दल,आम आदमी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य पार्टियों के नेताओं सहित धार्मिक नेता भी उपस्थित रहे।