Monday, 6 April 2026
जालन्धर में पंजाब नैशनल बैंक में दिन दिहाड़े डकैती

जालन्धर में पंजाब नैशनल बैंक में दिन दिहाड़े डकैती

पंजाब के जालन्धर में पंजाब नैशनल बैंक में दिन दिहाड़े डकैती

नकाबपोश लुटेरे दोपहिया वाहन पर आये और गन प्वाइंट पर दिया वारदात को अंजाम 

जालन्धर  - धीरज

पंजाब के जालन्धर में पंजाब नैशनल बैंक की कुक्की ढाब शाखा को दिन दिहाड़े लूट लिये जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश लुटेरे दोपहिया वाहन पर आये। जबकि एक लुटेरा बैंक के दरवाजे पर खड़ा निगरानी करता रहा और दूसरा लुटेरे ने कैशियर के पास जाकर पिस्तौल तान ली और उसे सभी पैसे एक बैग में भरने को कहा। हालांकि पहले तो कैशियर ने आना कानी की परन्तु उसे अपने ऊपर पिस्तौल तानी देख घबरा गया और सारा कैश लुटेरा लेकर फरार हो गया। 

पंजाब नैशनल बैंक में लूटपाट का सारा मामला सी सी टी वी में कैद हो गया और मौके पर पहुँच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि लुटेरे कितना कैश लेकर गये है।

Published on: 06 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111