जालन्धर में गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा - एक घायल
एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में रिफिलिंग की जा रही थी गैस
जालन्धर - एस एन एन
जालन्धर के गुलाब देवी रोड़ के श्याम नगर इलाके में अचानक हुए एक धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल बताए गए हैं। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से एक गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरे गैस को रिफिल किया जा रहा है। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इलाका निवसियों ने बताया कि यह धंधा काफी समय से चल रहा था।
पुलिस थाना-1 के अधीन आते श्याम नगर में अचानक धमाका हो गया। जिस घर से धमाका हुआ है, उसमें एक जख्मी युवक घर से निकलकर भाग रहा था। जबकि दूसरा वहीं जख्मी होकर गिर गया था। इलाका निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जांच जारी है।