Tuesday, 9 June 2026
जालन्धर में 1 जून से 9 चौराहों पर होंगे ई चालान

जालन्धर में 1 जून से 9 चौराहों पर होंगे ई चालान

जालन्धर में 1 जून से 9 चौराहों पर होंगे ई चालान

जालन्धर  - नूपुर

 शहर वासियो अब ट्रैफिक नियमों का उल्लघर करने वालों की खैर नहीं। आपको बता दें कि 1 जून से जालंधर में 9 चौराहों पर ई-चालान शुरू हो जाएंगे। इसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर सीधा चालान कट जाएगा जिसका फोन पर मैसेज आ जाएगा।

 जिन 9 चौराहों पर अब ये कार्रवाई होगी उनमें मॉडल टाउन चौक, फुटबाल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक शामिल है।

गौरतलब है कि इससे पहले शहर के 4 मुख्य चौराहों जिनमें बी.एस.एफ. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी चौक और बी.एस.सी. चौक शामिल है। वहीं पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।

स्वस्थ रहे - मस्त रहें - मुस्कराते रहें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हैलमेट पहने और सीट बैल्ट अवश्य लगायें।

Published on: 29 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111