जालन्धर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने आई एस आई समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया
जालंधर - ब्यूरो चीफ
जालन्धर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आई एस आई समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में फिरोजपुर के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस नेटवर्क का मुख्य ऑपरेटिव बताया जा रहा है।
जांच में पता चला कि आरोपी सोलर पावर से चलने वाले 4G CCTV कैमरे अलग-अलग जगहों पर लगाकर संवेदनशील और सेना से जुड़े इलाकों की निगरानी कर रहा था। इन कैमरों से लाइव फुटेज मोबाइल एप के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने कपूरथला से चीन निर्मित सोलर सी सी टी वी उपकरण भी बरामद किए हैं।
इस मामले में स्टेट स्पेशल आप्रेशन सैल अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।