जालन्धर के सूर्या एनकलेव में लोहा व्यापारी ललित मित्तल से लुटेरों ने 72 लाख रुपए लूटे
जालन्धर - एस एन एन
जालंधर में लोहा वयापारी से देर रात लूट की बड़ी वारदात होनेकी खबर है। बताया जा रहा है कि सूर्या एंक्लेव इलाके में ललित मित्तल लोहा कारोबारी से करीब 72 लाख रूपए की नकदी लूट कर लूटेरे फरार हो गए हैं। जब कारोबारी ललित मित्तल अपनी टांडा रोड स्तिथ दुकान से सूर्या एन्क्लेव स्थित अपने घर जा रहा था तो रास्ते में काजी मंडी इलाके में बाइक सवार करीब 4 लुटेरों ने कार रोका और उसके शीशे तोड़कर अंदर 2 बैगों में रखे करीब 72 लाख की रखी नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात के बाद इलाके व कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
घटना के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और टांडा रोड से ही उनका पीछा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई और आरोपी कारोबारी के पास मौजूद नकदी के बारे में कैसे जानते थे।