जालन्धर के पाॅश इलाके ग्रीन पार्क मेघराज को लगी आग
फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच पाया आग को काबू
गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं
जालन्धर - एस एन एन
महानगर के पाॅश इलाके ग्रीन एवेन्यू में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिये दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर लोगो से हादसे की जानकारी ले रही है।