जालन्धर का महेश दसवीं में स्टेट में तृतीय स्थान पर रहा
जालन्धर:- हर्ष
पंजाब सकूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं क्षेणी का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिसमें गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड़ का विद्यार्थ महेश कुमार ठाकुर राज्य में तृतीय स्थान पर रहा। उसने दसवीं में 98.9 % अंक हासिल किए है।
महेश ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रिंसीपल मैडम सुनीता सहोता रंधावा,अपने शिक्षकों सहित अपने माता पिता को दिया। उसने भगवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सब उसी प्रभू की कृपा से ही सम्भव हो पाया है।
महेश एक गरीब परिवार से संबंधित है और इसके पिता आटो चलाकर घर का गुजारा चलाते है। भविष्य के बारे में बात करधे पर महेश ने बताया कि वह अब मैडीकल सब्जेक्ट लेगा और डाक्टर बनने का इरादा है।