जालन्धर के कारोबारी व नगर-निगम से जुड़े ठेकेदार के घर व दफ्तर पर ई डी की रेड
मनी लांड्रिंग व वित्तिय अनियमिताओं से जुड़ा मामला
जालन्धर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शहर के एक बड़े कारोबारी और नगर निगम से जुड़े ठेकेदार, दो नेताओं और सीए के घर तथा विभिन्न दफ्तरों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है। सूत्रों के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में की जा रही है। फिलहाल ईडी के अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ईडी के छापेमारी के बाद कई अन्य कारोबारी अलर्ट हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार ईडी की एक टीम सुबह करीब 9 बजे कारोबारी के घर और दफ्तर पहुंची, जहां गहन छानबीन की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि नगर निगम के इस ठेकेदार के घर अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल छापेमारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है।
एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ई डी पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ई डी पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ई डी पार्टी का मुकाबला करेंगे।