Thursday, 19 November 2026
जालन्धर के फुटबल चौंक में बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर

जालन्धर के फुटबल चौंक में बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर

जालन्धर के फुटबल चौंक में बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर 

तीन कारें क्षतिग्रस्त,भारी हंगामा,ट्रैफिक हुआ जाम 

जालन्धर । एस एन एन 

जालंधर के फुटबॉल चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा हो जाने की खबर है, जहां तेज रफ्तार बस ने रेड लाइट पर खड़ी कई गाड़ियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्विफ्ट और ब्रेजा समेत तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद चौक पर भारी जाम लग गया और वाहन चालकों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी देते हुए एक कार चालक ने बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह फुटबॉल चौक की रेड लाइट पर खड़ा था। तभी पीछे से आई बस ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी और आगे खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को काबू कर लिया और उसके खिलाफ जमकर हंगामा किया।

वहीं, बस चालक ने सफाई देते हुए कहा कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। दूसरी तरफ, मौके पर मौजूद लोगों ने इस दावे को नकारते हुए आरोप लगाया कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। पीड़ित वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।

Published on: 13 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111