जालन्धर के बाबू लाभ सिंह नगर में चली गोलियां
जालन्धर - एस एन एन
पंजाब के जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि निहंग बाणे में आए अमरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक युवक पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान राहुल के पेट में गोली लग गई। दरअसल यह वारदात मकसूदां मंडी में हुई एक युवक की हत्या की पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी