Tuesday, 7 April 2026
जालन्धर  - फगवाड़ा हाईवे पर बस कार में टककर

जालन्धर - फगवाड़ा हाईवे पर बस कार में टककर

जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर 

फगवाड़ा - ब्यूरो 

 नैशनला हाईवे पर बस - कार की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार चालक गौरव ने बताया कि वह मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था। जब वह पुल के नीचे से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। उसने बताया कि उसने गाड़ी को 2 से 3 महीने ही नई खरीदी थी। लेकिन हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ।

बस चालक ने कहा कि परमजीत सिंह ने कहा कि बस चालक ने पहले भी नहीं देखा और उस दौरान बस चालक ने कार के साथ बस लगाई हुई थी। पीछे से बस चालक ने ध्यान नहीं दिया था। जिसके बाद यहां पर बस चालक ने पीछे से उसकी बोलैनो गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना को लेकर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सड़के से दोनों गाड़ियों को हटवाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाना गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Published on: 07 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111