जालन्धर - भाजपा नेताओं ने घेरा पुलिस कमीश्नर आफिस
भगवंत मान सरकार जनता की सुरक्षा करने में विफल - अमरी
जालन्धर - एस एन एन
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के विरोध में पुलिस कमिश्नर (सीपी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के संबंध में मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर था, जिसमें भाजपा पर आरोप लगाए था कि भाजपा पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए माहौल खराब कर रही है। उन्होने पुलिस कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान, पुलिस ने सीपी कार्यालय के बाहर मुख्य गेट बंद कर दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट खुलवाने के लिए धक्का-मुक्की की। जिसके बाद वे अंदर प्रवेश कर पाए और पुलिस कमिश्नर को अपना ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे। इनमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर राकेश राठौड़, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक सरवजीत सिंह मक्कड़ और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह अमरी भारी संख्यशा में साथियों सहित शामिल हुए।पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया व अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि हम भाजपा के सिपाही है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में जालंधर और अमृतसर के धमाकों को लेकर बयान दिया था कि यह भाजपा द्वारा करवाया गया है। अमरी ने कहा कि मान सरकार पंजाब की जनता की सुरक्षा करने में विफल रही है और जनता का धयान भटकाने के लिए झूठी बयानबाजी कर रही है।कालिया ने मांग की भगवंत मान के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।