Tuesday, 9 June 2026
जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

जालंधर - बी बी आई  टी डेस्क 

जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। उसके बाद पूरे कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों को धमकी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई। एएसआई इंद्रपाल सिंह के अनुसार जांच के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं।

घटना स्थल से पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा इमारत को खाली नहीं करवाया गया और ना ही आने-जाने वाले लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।

Published on: 01 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111