Sunday, 9 August 2026
जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार

जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार

जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार

तीज पंजाबी संस्कृति व सभ्यता का पारंपरिक रंग 

जालंधर - एस एन एन 

जालंधर बार एसोसिएशन जालंधर की महिला अधिवक्ताओं द्वारा तीज का त्योहार बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी मिस सोनालिका तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स मिस अमानत भगत, मिस पायल हीर और मिस नेहा अत्री के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की बड़ी संख्या में महिला सदस्य तथा बार की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिला अधिवक्ताओं ने तीज के पारंपरिक माहौल का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल, प्रतियोगिताएं, सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 2,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,000 रुपये के गिफ्ट कूपन प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली प्रथम 50 महिला सदस्यों को इनाया वेदा की ओर से 800 रुपये मूल्य के पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में एडवोकेट मिस अनु सोढ़ी, मिस अमीषा, मिस नैन्सी, मिस नवप्रीत कौर, मिस नवरीत कौर, मिस सीमा, मिस साक्षी दुग्गल, मिस रोहिणी, श्रीमती कैलाश दुआ, मिस प्रभजोत, मिस दामिनी, मिस वीणा, मिस भगवजोत, मिस साक्षी कैंथ, मिस संगीता सोनी, मिस सुषमा, मिस अमनदीप कौर, मिस कोमल, मिस शशि कटारिया, मिस रुपिंदर मलतानी, मिस नवनीत, मिस दीपिका दुग्गल, मिस मनोरमा तथा मिस वसुदेश कुमारी विजेता रहीं। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया।

तीज के मौके झूले ने कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति और तीज के पारंपरिक रंग को और जीवंत कर दिया। महिला सदस्यों ने झूले का भरपूर आनंद लिया।

महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन जालंधर की कार्यकारिणी समिति द्वारा हर वर्ष इस परंपरा को कायम रखना सराहनीय है। इस तरह के आयोजन सभी महिला सदस्यों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, खुशियां साझा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. शेली धूपर, डॉ. वनीता खन्ना, मिस पालवी जैन तथा एडवोकेट सोनिया वासुदेव ने अपनी भूमिका निभाई।

आयोजकों ने सभी महिला सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, निर्णायकों तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी आगे बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला अधिवक्ताओं में मिस मधुरचना, मिस महक शर्मा, मिस एकांक्षा गौतम, मिस रवीना सेठी, मिस पिंकी सोनी, मिस शिवानी, मिस बीना कश्यप, मिस कनिका जैन, मिस महिक गगनेजा, मिस अनूप्रिया राय, मिस अलीशा अरोड़ा, मिस नेहा चीमा, मिस आशिमा, मिस मनवीर कौर, मिस अमृता, मिस मनिंदर कौर, मिस अमीषा, मिस कुलविंदर कौर, मिस दीपिका, मिस अंजली विर्दी, मिस बलविंदर, मिस बलजीत, मिस मधु बाला, मिस अमनदीप कौर, मिस सुखमनप्रीत कौर तथा मिस हीना भी शामिल रहीं।

Published on: 09 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111