Tuesday, 18 August 2026
जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

जालंधर - नूपुर महेन्द्रू

जिला बार एसोसिएशन में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन के नेतृत्व तथा सचिव रोहित गंभीर के संचालन में आयोजित किया गया।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद बार के सदस्यों ने देशभक्ति के गीत, कविताएं और अपने विचार प्रस्तुत किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान बार परिसर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई तथा देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को नमन किया गया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि एक स्वतंत्र देश के नागरिक होने के साथ-साथ कानूनी बिरादरी के सदस्य के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान, न्याय, लोकतंत्र और कानून के शासन के मूल्यों को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

समारोह के दौरान जिला बार एसोसिएशन में नए शामिल हुए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर नए सदस्यों को जालंधर बार के गौरवशाली इतिहास, इसकी परंपराओं और बार के वरिष्ठ सदस्यों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।

समारोह में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राम छाबड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी साहिल मल्होत्रा, असिस्टेंट सेक्रेटरी सुश्री सोनालिका, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स प्रभु धीर,विजय मिश्रा, सुश्री पायल, सुश्री अमानत, सुश्री नेहा, मनिंदर सचदेवा, संदीप कुमार, गुरदीप सिंह सोढ़ी तथा  विवेक बत्रा सहित बड़ी संख्या में बार के सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं  दविंदर मौडगिल,  जे.एल. नाग्गर, पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिड्डर, बलविंदर सिंह लकी,  राज कुमार भल्ला,बलदेव प्रकाश रहल, नरेन्द्र सिंह, पूर्व सचिव  सतनाम सिंह हुंदल, प्रीतपाल सिंह, रतन दुआ, राजिंदर मेहमी,राकेश धीर,अमरिंदर थिंद, सनी कुमार, कुणाल गोयल, गुरबचन लाल गगनेजा,हरमनप्रीत जौहल,रॉबिन सेठी, प्रदीप कुमार, धीरज भगत, सुश्री रवीना, सुश्री मधु शर्मा, सुश्री मधु रचना, सुश्री अंजू बाला, सुश्री मंजू बाला, सुश्री छाया खुल्लर, सुश्री सुदेश कुमारी सहित अन्य अधिवक्ता एवं बार सदस्य उपस्थित रहे।

Published on: 16 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111