जीएनडीयू कॉलेज के एम.कॉम. विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिणामों में मारी बाजी
जालंधर - नूपुर महेन्द्रू
गुरू नानक देव विश्वविद्यालय कॉलेज के एम.कॉम.के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा हाल ही में घोषित किए गए परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई शानदार उपलब्धियों ने न केवल कॉलेज के लिए गर्व की बात पैदा की है, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और अकादमिक समर्पण का भी प्रमाण प्रस्तुत किया है।
एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर की छात्रा खुशी पासी ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.53 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया। खुशी पासी की इस उपलब्धि को कॉलेज की ओर से विशेष गौरव की उपलब्धि बताया गया है।
इसी प्रकार कॉलेज स्तर पर भी एम.कॉम. के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किए। मुस्कान ने 8.32 सीजीपीए के साथ कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी ने 8.02 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल कर अपनी अकादमिक योग्यता का प्रदर्शन किया।
कॉलेज के ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत ने होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा हासिल की गई ये उपलब्धियां उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति गंभीरता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर स्थान हासिल करना गर्व की बात होती है।
डॉ. नवजोत ने कहा कि मुस्कान और मानसी द्वारा कॉलेज स्तर पर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करना भी बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ये परिणाम दर्शाते हैं कि जीएनडीयू कॉलेज, जालंधर के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और उन्हें शिक्षकों की ओर से लगातार मिल रहे उचित मार्गदर्शन का भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान है।
ओएसडी ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और ऐसा अकादमिक वातावरण प्रदान करना है, जिसके माध्यम से वे अपने क्षेत्र में ऊंची मंजिलें हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अकादमिक सफलता कॉलेज की इसी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।