Wednesday, 15 April 2026
जे डी यू ही गिराएगी सम्राट चौधरी की सरकार

जे डी यू ही गिराएगी सम्राट चौधरी की सरकार

जे डी यू ही गिराएगी सम्राट चौधरी की सरकार

पटना - ब्यूरो चीफ 

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बहुत बड़ा दावा किया कि जेडीयू ही सम्राट चौधरी की सरकार को गिराएगी।

जबकि शपथ ग्रहण के समारोह में भाजप के कई बड़े नेता गायब थे। सम्राट चौधरी के सीएम बने अभी कुछ घंटे भी नहीं बीते हैं, इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। जन सुराज के प्रवक्ता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अगले पांच साल सीएम नहीं रहेंगे (कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे) और जेडीयू ही सम्राट चौधरी को गिराएगी। जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार बनाने का सपना साकार हुआ है कि पहली बार बिहार में सरकार बनी है लेकिन शपथ ग्रहण के समारोह में भाजपे के बड़े नेता गायब हैं.''

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''24 घंटे में नीतीश कुमार जी पोस्टर से गायब हो गए हैं. "2025 से 2030, फिर से नीतीश". अब 2026- नीतीश फिनिश, 2030- जे डी यू फिनिश. नीतीश कुमार जी की तरफ से पुत्र निशांत कुमार को डिप्टी सीएम नहीं बनाना एक 'मास्टरस्ट्रोक' है. एक 'तीर' से कई निशाने लगाए गए है।

जन सुराज के प्रवक्ता ने आगे कहा, ''202 के बहुमत के बाद भी पिछले 02 महीने से बिहार में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' का पतंग उड़ाया जा रहा था. सारा काम काज ठप्प, वेतन सहित 10 लाख से ऊपर के भुगतान पर रोक है. आज भी है.. वेतन पर आफत है. अगले 20 दिन कंगाल हो चुके मेरे बिहार में मंत्री परिषद नहीं होगा. 06 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होगा. क्यों?

बिहार का विकास भाजपा के गुजराती आकाओं के प्राथमिकता में कभी नहीं रहा है, आगे भी नहीं होगा. 'जंगलराज यूनिवर्सिटी' से पी एफ सी  & पी एच डी को बिहार में सुधार का जिम्मा दिया गया है. पुनः बिहार हेतु शुभकामनाएं. हम जो बोए हैं वही काटेंगे.'' 

 बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद बुधवार (15 अप्रैल) को सम्राट चौधरी मुख्य सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

Published on: 15 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111