Wednesday, 12 August 2026
इटली पुलिस की हिरासत में पंजाब के युवक की मौत

इटली पुलिस की हिरासत में पंजाब के युवक की मौत

इटली पुलिस की हिरासत में पंजाब के युवक की मौत 

घर की माली हालत ठीक करने के उद्देश्य से 5 वर्ष पूर्व गया था इटली

लडकियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में किया था इटली पुलिस ने गिरफ्तार 

इटली / होशियारपुर  :- बी बी आई  टी डेस्क 

इटली में पुलिस की हिरासत में 23 वर्षीय पंजाबी नौजवान की मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान सुखविंदर सोनू जिला होशियारपुर के मियानी गांव के रूप में हूई है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार सदमें मे बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक इटली की पुलिस ने उसे लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था। परन्तु परिवार का कहना है कि सुखविंदर कभी ऐसा कर नहीं सकता, क्योंकि वह बड़ा ही धार्मिक प्रवृति का था। वह गुरुद्वारे में पाठी रह चुका है और कभी भी उसने लड़कियों की तरफ ध्यान भी नहीं दिया।

सुखविंदर को करीब 5 वर्ष पहले इटली भेज दिया था। उसे बाहर भेजने मां ने अपने गहने गिरवी रखकर 15 लाख रुपए का कर्ज़ लिया था। उसके वापिस लौटने और परिवार की गरीबी खत्म होने के इंतजार में मां का 2 साल पहले निधन हो गया। घर पर बुजुर्ग पिता को तो 1 दिन पूर्व इटली से मिले पत्र से ये भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या है।

आस-पड़ोस के पढ़े-लिखे लोगों को भी लेटर दिखाया, लेकिन कोई भी उसमें इटालियन भाषा में लिखी बातों को समझ नहीं पाया। इसके बाद गांव के ही किसी युवा ने AI के जरिए इटालियन से लेटर को पंजाबी में ट्रांसलेट किया तब पता चला कि सुखविंदर की मौत हो गई है।

इसके बाद फिर गांव के ही इटली में रहते दूसरे युवकों से पता करने को कहा। जब युवकों ने वहां की पुलिस से पता किया तब जाकर कंफर्म हुआ कि सच में मौत हुई है।

सुखविंदर घर की माली हालत को ठीक करने के लिए 5 साल पहले इटली के ब्रेसिया में गया था। वहां पर वह खेती मजदूर के तौर पर काम करता था। उसकी 2 बहनें हैं। एक बहन शादीशुदा है। छोटी बहन अमनदीप ने बताया कि सुखविंदर उनका इकलौता भाई था। उससे परिवार को बहुत उम्मीद थी। उसने वहां पर पक्का होने के लिए भी अप्लाई कर रखा था और इसके बाद घर आना था। वह मां के संस्कार में भी घर नहीं आ पाया था।

Published on: 27 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111