इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ा
कनाडा - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
कनाडा में आयोजित G7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने वैश्विक नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। युद्ध, व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे गंभीर मुद्दों के बीच मेलोनी ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले सिगरेट पीना छोड़ दिया है।
उनके इस फैसले की वहां मौजूद विश्व नेताओं ने खुलकर सराहना की। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है और लोग मेलोनी की इच्छाशक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान विभिन्न देशों के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक अनौपचारिक कॉफी ब्रेक के समय इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आपस में बातचीत कर रहे थे।
बातचीत के दौरान मेलोनी ने कहा कि उन्हें कॉफी चाहिए। इस पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मुस्कुराते हुए पूछा, “और सिगरेट?” जवाब में मेलोनी ने कहा, “मैंने छोड़ दी।”
उनकी यह बात सुनकर सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान माहौल काफी हल्का और सकारात्मक नजर आया। गंभीर वैश्विक मुद्दों के बीच यह एक ऐसा पल था जिसने सभी नेताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी।