Sunday, 10 May 2026
होटल पिकासो में एक्साइज व पुलिस की छापेमारी

होटल पिकासो में एक्साइज व पुलिस की छापेमारी

 होटल पिकासो में एक्साइज व पुलिस द्वारा छापामारी

 बिना लाईसेंस ग्राहकों को परोसी जा रही थी शराब 

पंचकूला - बी बी आई टी 

ढकोली स्थित बालाजी एन्क्लेव के होटल पिकासो में देर रात पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान होटल पर बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल की छत पर चल रही निजी पार्टी में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है जिस पर पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ होटल पर दबिश दी। मौके पर पहुंची टीम को पार्टी के दौरान युवक-युवतियों को अवैध रूप से शराब पिलाई जाने का पता चला। जांच के दौरान होटल के काउंटर से शराब की इस्तेमाल की हुई कुल 5 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें बॉम्बे सैफायर की 2 खुली बोतलें, जेम्सन की 1 बोतल, ब्लैक लेबल की 1 बोतल और धुली की 1 बोतल शामिल हैं।

पूछताछ में होटल मालिक महीप वधावन और मैनेजर साहिल गुप्ता कोई वैध शराब लाइसेंस पेश नहीं कर सके। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 68-1-14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on: 10 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111