Tuesday, 7 April 2026
होशियारपुर 90 पेटी अवैध शराब बरामद

होशियारपुर 90 पेटी अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग व सदर पुलिस ने 90 पेटी अवैध शराब बरामद की

होशियारपुर  - क्राइम ब्यूरो

आबकारी विभाग व सदर पुलिल ने  नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव शेरगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रेड के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने घर के कमरे से 90 पेटियों ‘पंजाब क्लब’ ब्रांड की देसी शराब जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर पुलिस प्रभारी बलबीर  सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शेरगढ़ के एक घर में अवैध शराब का जखीरा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आबकारी विभाग के ठेकेदारों के साथ मिलकर तय स्थान पर छापेमारी की।

छापामारी के दौरान कमरे से 90 पेटी शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 1,080 बोतलें थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई है जोकि पंजाब में बिक्री के लिए ही तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह मकान किस व्यक्ति के नाम से है और इस शराब को किसने वहां स्टोर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

 

 

Published on: 07 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111