3 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिरा - बचाव कार्य जारी
होशियारपुर - बॉस इंडिया टूडे
भीखोवाल गांव के पास एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान बच्चे को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। बोरवेल में गिरे बच्चे की उम्र 3 साल बताई जा रही है। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने उसे बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बच्चा किन हालात में बोरवेल में गिरा, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रमुख भाई मनजोत सिंह तलवंडी की टीम प्रशासन के साथ मिल कर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है