Tuesday, 9 June 2026
हंस मैमोरियल पब्लिक स्कूल की छत गिरी - दर्दनाक हादसा

हंस मैमोरियल पब्लिक स्कूल की छत गिरी - दर्दनाक हादसा

हंस मैमोरियल पब्लिक स्कूल की छत गिरी

10 -12 बच्चे मलबे में दबे,4 की हालत गम्भीर 

फरीदाबाद  - बी बी आई  टी डेस्क 

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक प्राइवेट स्कूल के पास बन रही निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक स्कूल की छत पर गिर गई। इस हादसे में स्कूल की छत भी टूटकर नीचे आ गई, जिससे 4 छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के भारत कॉलोनी स्थित 35 फुट रोड पर हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास यह निर्माण कार्य चल रहा था। तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिरकर स्कूल की छत पर आ गिरा।

हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने तुरंत मलबे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में यूकेजी के बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 6 से 7 साल बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 23 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111