Friday, 12 June 2026
हांसी में जिम संचालक पर फायरिंग, मौत

हांसी में जिम संचालक पर फायरिंग, मौत

हांसी में जिम संचालक पर फायरिंग, मौत

घटना में एक लड़की भी घायल, अस्पताल भर्ती 

पुलिस जांच में जुटी,केस दर्ज 

हांसी - बिग बॉस इण्डिया टूडे

हरियाणा के हांसी में सुबह-सुबह बाइक पर आए हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर बाइक पर आते हैं और जिम संचालक की हत्या करके मारकर फरार हो जाते हैं।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि जिम संचालक सुबह सुबह लड़के और लड़कियों को रैंप पर वॉर्म अप करवा रहा है। इसी दौरान बाइक पर 2 हमलावर आते हैं। जिसमें से पीछे बैठे हमलावर ने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा और सफेद रंग की टोपी पहन रखी है। वह बाइक से उतरता है और जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां मारना शुरू कर देता है। वह तब तक गोलियां मारता है जब तक वह मर नहीं जाता।

इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद लड़के-लड़कियां भाग जाते हैं। जैसे ही हमलावर वहां से जाते हैं तो वार्म कर रहे लड़के दोबारा आते हैं और जिम संचालक को बाइक पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकल जाते हैं।

इस फायरिंग की घटना के दौरान एक लड़की भी जख्मी हो गई है। उसे गोलियों के छर्रे लगे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और पूरे इलाके को सील कर दिया है।

Published on: 12 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111