हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक
हरियाणा में तलाबों का सौन्दर्यीकरण व स्वच्छता सुनिश्चित करें - नायब सिंह सैनी
चणडीगढ़ - बी बी आई टी न्यूज
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की है। तालाबों के प्रबंधन और रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है। तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ गंदा पानी नीचे ना जमा हो ये भी सुनिश्चित किया जा सकता है।
जिन गांवों में जोहड़ आबादी के बीच आ गए हैं वहां उनकी सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने तालाबों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा सुनिश्चित की जाए। गांवों के गंदे पानी को सीधे तालाबों में न डाला जाए। इसके लिए थ्रीन पॉन्ड सिस्टम विकसित किया जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन मुताबिक गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। बड़े तालाबों में मछली पालन को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए ऑनलाइन ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से तालाबों की बोली लगाई जाए। प्रदेश में अब तक 6,777 तालाबों की सफाई का काम पूरा किया गया है। शेष तालाबों की सफाई का काम भी प्रगति पर है।