हरियाणा सरकार ने दी दिल्ली,पानीपत,करनाल रैपिड रेल परियोजना को मंजूरी
नई दिल्ली - बी बी आई टी ब्यूरो
हरियाणा सरकार ने दिल्ल - पानीपत - करनाल रैपिड रेल कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 136 किलोमीटर का सफर 90 मिनट में तय होगा। इसमें 11 महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल किये गए है, जबकि इस परियोजना को भविष्य में पंचकूला तक बढ़ाऐ जाने की सम्भावना जताई जा रही है। रैपिड रेल परियोजना से हरियाणा की जनता का सफर काफी सुखदायक होगा।