Tuesday, 9 June 2026
हरियाणा पुलिस में भारी फेरबदल - 12 एच पी एस का तबादला

हरियाणा पुलिस में भारी फेरबदल - 12 एच पी एस का तबादला

हरियाणा पुलिस में भारी फेरबदल - 12 एच पी एस का तबादला

चण्डीगढ़  - बिग बॉस इंडिया टूडे

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 हरियाणा पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 9 जिलों में डीएसपी और एसीपी इधर-उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

हरियाणा  सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की तरफ से अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए। राहुल देव को स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो  में डीसीपी लगाया गया है। इसी तरह, चरखी दादरी की डीसीपी निधि नैन को सोनीपत में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

कप्तान सिंह पहले अंबाला शहर में आर्म्ड पुलिस की फर्स्ट बटालियन से डी एस पी चरखी दादरी, नरेश कुमार मधुबन से डी एस पी सोनीपत, कैलाश चंद पंचकूला में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम से ए सी पी फरीदाबाद ,संजीव कुमार सिरसा से डी एस पी  रेवाड़ी,दिनेश कुमार  झज्जर से ए सी पी बहादुरगढ़ , राहुल देव पहले सोनीपत से डी सी पी स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो,राम कुमार शाहाबाद से ए सी पी पचंकूला,अमन कुमार एस टी एफ से ए सी पी पंचकूला,संजीव कुमार ओल्ड फरीदाबाद से डी एस पी अम्बाला शहर में आर्म्ड पुलिस की फर्स्ट बटालियन,अखिल कुमार बहादुरगढ़ से ए सी पी झज्जर लगाया गया है। जितेंद्र पहले गुरुग्राम से ए सी पी  इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम  लगाया गया है।

Published on: 16 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111